Author: News Desk

एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन* *दीपावली से चार दिनों तक होगी पूजा-अर्चना, भोग वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे* राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर एस टाइप मैदान, आदित्यपुर में श्रीश्री मां काली पूजा समिति, एसआईएम टाइप के भव्य पूजा पंडाल के निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही काली पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के अनुसार, दीपावली से लगातार चार दिनों तक मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण के साथ…

Read More

300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त *चांडिल में प्रशासन की कार्रवाई, टीम को देखते ही चालक फरार; सीओ ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी* राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में निर्धारित मात्रा से अधिक बालू के परिवहन के आरोप में प्रशासन ने शनिवार सुबह छह हाइवा जब्त किए। सभी वाहन आदरडीह स्थित एसएम स्टील परिसर के पास बालू लदे मिले। अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान आरोप सामने आया कि 300 सीएफटी बालू के चालान पर वाहनों में 700 से 800…

Read More

जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल निर्माण कार्य के दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच गहराते विवाद पर ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि मौजा टीकर के खाता नंबर 583, प्लॉट नंबर 3817 की जमीन की मापी के लिए अंचल अधिकारी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही मापी कराई जाएगी। वहीं, रैयतदारों ने प्रशासन से आधिकारिक मापी कराकर दस्तावेजों के आधार पर उनके अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।

Read More

जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल जन चेतना समिति, आस्था वैली की ओर से रविवार को आयोजित 20वें रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद और कपाली थाना के एएसआई हीरालाल मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 100 बार रक्तदान कर चुके वीर कृष्ण राव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अन्य रक्तदाताओं को गर्म कंबल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। शंकराचार्य सामद ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों…

Read More

सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर विवाद, ग्रामीणों ने मांगी जांच *रंगामाटिया में करीब दो एकड़ जमीन प्रधानाध्यापक रमेश महतो के नाम बंदोबस्त करने का आरोप, उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्रभावित होने की आशंका* राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया गम्हरिया प्रखंड की चमारू पंचायत के रंगामाटिया गांव में करीब दो एकड़ सरकारी जमीन की बंदोबस्ती को लेकर विवाद गहरा गया है। टेंटोपोसी हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक रमेश महतो के नाम जमीन बंदोबस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि विवादित जमीन का उपयोग जनहित की योजनाओं के लिए…

Read More

पूर्व मुखिया कार्तिक हेम्ब्रम का ब्रेन हेमरेज से निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा मुसाबनी प्रखंड की माटीगोड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया और समाजसेवी कार्तिक हेम्ब्रम का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनके निधन से मुसाबनी और जादूगोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलामाड़ा गांव निवासी कार्तिक हेम्ब्रम की 14 वर्षीय बेटी किरण महाली का छह माह पहले बीमारी से निधन हो गया था। परिजनों के अनुसार, बेटी की मौत के बाद से वह गहरे सदमे में थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर सतपति के क्लिनिक ले जाया गया, जहां उनकी मौत…

Read More

*चाईबासा के घर में दफन मिला महिला का सड़ा-गला शव *पांड्राशाली ओपी क्षेत्र की घटना, बेटी ने लगाया मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी* राष्ट्र संवाद संवाददाता, चाईबासा चाईबासा जिले के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र में एक महिला का सड़ा-गला शव घर के अंदर दफन मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गुरुवारी हांसदा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका की बेटी नागेश्वरी गागराई के अनुसार, उसके पिता…

Read More

हांकेगोड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट में साहिल ब्रदर्स बना चैंपियन *24 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता को खस्सी, 10 हजार रुपये और ट्रॉफी से किया गया पुरस्कृत* राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका केरूआडूंगरी पंचायत अंतर्गत हांकेगोड़ा में नासा क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में साहिल ब्रदर्स की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को खस्सी, 10 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। लेट सुराई सोरेन स्पोर्टिंग की टीम दूसरे स्थान पर रही। उसे खस्सी, सात हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान…

Read More

*टॉस से तय हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता, जूनियर फाइटर चैंपियन *मुड़कुम में 24 टीमों ने लिया हिस्सा, सफल टीमों के बीच बांटे गए 70 हजार रुपये* राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया मार्शल क्लब मुड़कुम की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार, 25 अक्टूबर को शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जूनियर फाइटर और मार्शल एफसी के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। निर्धारित मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। पेनाल्टी में भी दोनों टीमें बराबर रहीं, जिसके बाद टॉस के जरिए जूनियर फाइटर को विजेता और मार्शल एफसी को उपविजेता…

Read More

खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश *अफीम-गांजा के बदले वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए किसानों को करेंगे जागरूक* राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सरायकेला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और निर्धारित लक्ष्य पूरे किए जाएं। उपायुक्त ने किसान पंजीकरण बढ़ाने, पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रचार करने तथा पंजीकृत किसानों के बीच गेहूं, सरसों,…

Read More