एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन*
*दीपावली से चार दिनों तक होगी पूजा-अर्चना, भोग वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर एस टाइप मैदान, आदित्यपुर में श्रीश्री मां काली पूजा समिति, एसआईएम टाइप के भव्य पूजा पंडाल के निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही काली पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
समिति के अनुसार, दीपावली से लगातार चार दिनों तक मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
भूमि पूजन के अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह, अध्यक्ष विनय सिंह उर्फ मथुरा, महामंत्री संजीव कुमार, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी और राजा घोष सहित कई सदस्य उपस्थित थे। मौके पर हेमंत ठाकुर, संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष हेमंत ठाकुर, लक्ष्मी, आर. सिंह, संजय, चेचरा प्रकाश, अरविंद, चंदेश्वर, ललन प्रसाद, कुंदन कुमार श्रीवास्तव और अधिवक्ता सतीश सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

