जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
निर्माण कार्य के दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच गहराते विवाद पर ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि मौजा टीकर के खाता नंबर 583, प्लॉट नंबर 3817 की जमीन की मापी के लिए अंचल अधिकारी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही मापी कराई जाएगी। वहीं, रैयतदारों ने प्रशासन से आधिकारिक मापी कराकर दस्तावेजों के आधार पर उनके अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।

