काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज
राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा
पुराना पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले अंकित कुमार का पर्स 24 अक्टूबर की शाम बाइक से बिकानीपुर पेट्रोल पंप जाने के दौरान कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बावजूद पर्स का पता नहीं चलने पर उन्होंने 25 अक्टूबर को काण्ड्रा थाना प्रभारी को आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, पर्स में करीब 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरबीएल, एक्सिस, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड तथा एसबीआई का डेबिट कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात थे।
अंकित ने पुलिस से पर्स गुम होने की सूचना दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि गुम हुए दस्तावेजों और बैंक कार्डों के संभावित दुरुपयोग की स्थिति में पुलिस रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

