Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

     

    *चांडिल में प्रशासन की कार्रवाई, टीम को देखते ही चालक फरार; सीओ ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में निर्धारित मात्रा से अधिक बालू के परिवहन के आरोप में प्रशासन ने शनिवार सुबह छह हाइवा जब्त किए। सभी वाहन आदरडीह स्थित एसएम स्टील परिसर के पास बालू लदे मिले। अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान आरोप सामने आया कि 300 सीएफटी बालू के चालान पर वाहनों में 700 से 800 सीएफटी तक बालू का परिवहन किया जा रहा था। प्रशासनिक टीम को देखते ही सभी हाइवा के चालक मौके से फरार हो गए। बाद में जब्त वाहनों को नीमडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

     

    अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने कहा कि निर्धारित मात्रा से अधिक बालू के परिवहन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में खनन विभाग बालू के स्रोत, चालान की वैधता और परिवहन नियमों के उल्लंघन की जांच करेगा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

    *ये हाइवा जब्त हुए*

     

    अंचल कार्यालय की ओर से जिला खनन पदाधिकारी को भेजे गए पत्र के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह करीब 8:23 बजे गश्ती के दौरान ये वाहन जब्त किए गए हैं : बीआर08जी5632, सीजी12एस6101, जेएच16ए9226, जेएच02एई2434, जेएच01एएक्स4189 और जेएच02एके2631

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी
    Next Article एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Related Posts

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    October 25, 2026

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    October 25, 2026

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी

    जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर विवाद, ग्रामीणों ने मांगी जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.