Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर विवाद, ग्रामीणों ने मांगी जांच
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर विवाद, ग्रामीणों ने मांगी जांच

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर विवाद, ग्रामीणों ने मांगी जांच

     

     

    *रंगामाटिया में करीब दो एकड़ जमीन प्रधानाध्यापक रमेश महतो के नाम बंदोबस्त करने का आरोप, उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्रभावित होने की आशंका*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    गम्हरिया प्रखंड की चमारू पंचायत के रंगामाटिया गांव में करीब दो एकड़ सरकारी जमीन की बंदोबस्ती को लेकर विवाद गहरा गया है। टेंटोपोसी हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक रमेश महतो के नाम जमीन बंदोबस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध जताया है।

     

    ग्रामीणों का कहना है कि विवादित जमीन का उपयोग जनहित की योजनाओं के लिए किया जाना था। इस जमीन पर उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है और इसका शिलान्यास भी हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, बंदोबस्ती को लेकर विवाद के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की योजना प्रभावित होने की आशंका है।

     

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रमेश महतो प्रधानाध्यापक होने के साथ आदित्यपुर क्षेत्र में उद्योग भी चलाते हैं। हालांकि, बंदोबस्ती की परिस्थितियों, पात्रता और वैधता की पुष्टि संबंधित सरकारी अभिलेखों की जांच के बाद ही हो सकेगी।

     

    जेएलकेएम जिलाध्यक्ष दीपक महतो ने बताया कि ग्रामीणों ने करीब तीन माह पहले उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर बंदोबस्ती रद्द करने की मांग की थी। अब तक समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इधर, ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी कि विवाद का जल्द समाधान नहीं होने पर गांव में तनाव की स्थिति बन सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुखिया कार्तिक हेम्ब्रम का ब्रेन हेमरेज से निधन
    Next Article जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    October 25, 2026

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    October 25, 2026

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी

    जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर विवाद, ग्रामीणों ने मांगी जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.