डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया बिको मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार चालक या अन्य राहगीरो को चोट नहीं लगी। अचानक हुई इस घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जुट गई। लोगो की भीड़ के कारण काफी देर तक उक्त सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। घटना के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा कार को बीच सड़क से हटाकर मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया।

