गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर गम्हरिया बाजार की मिठाई और आइसक्रीम दुकानों में जांच अभियान चलाया। रसगुल्ला, काजू कतली और पनीर के नमूने मौके पर जांच में संतोषजनक मिले। श्री राम स्वीट्स में स्वच्छता ठीक मिली, लेकिन कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट अपडेट नहीं थी। संचालक को सात दिनों में फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने का निर्देश दिया गया। एक आइसक्रीम दुकान में मिला एक्सपायरी वैनिला सिरप मौके पर नष्ट कराया गया। दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, अखबार का उपयोग नहीं करने, पानी की जांच कराने और स्वच्छता मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

