Author: News Desk

मृत्युंजय बर्मन, कोल्हान प्रभारी (राष्ट्र संवाद) “शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन का दिन भी है कि शिक्षा और शिक्षक समाज के निर्माण में कितनी बड़ी भूमिका निभाते हैं।” लेक्चरर के रुप में जीवन की पहली पारी की शुरुआत के बाद राजनीति में पैर जमा चुके प्रो केपी सोरेन कहते हैं कि “अध्यापन ने मुझे केवल विषय का ज्ञान नहीं दिया, बल्कि समाज को करीब से समझने, युवाओं की आकांक्षाओं को जानने और उनकी समस्याओं को महसूस करने का अवसर भी दिया” श्री सोरेन का मानना है कि…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, मनोहरपुर टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस (18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव कल से शुरू होगा। शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया ने दोनों जनप्रतिनिधियों को औपचारिक आमंत्रण भेजा है। मनोहरपुर में ट्रेन ठहराव की मांग सांसद जोबा माझी लगातार पत्राचार और रेल अधिकारियों के साथ बैठकों में उठाती रही थीं। रेल मंत्रालय ने 28 अगस्त को प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दी थी। कल के कार्यक्रम में डीआरएम तरुण हरिया,…

Read More

गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि खतरे के निशान से ऊपर गंगा, भीषण कटाव से गांवों पर संकट | फसल नष्ट, किसान-दुकानदार और आमजन परेशान | लाखों लोगों पर बेघर होने का खतरा राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार में इस समय बाढ़, बर्बादी और बेबसी का ऐसा मंजर दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर किसी की चिंता बढ़ गई है। गंगा उफान में है, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा और उसकी सहायक नदियों…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की एक घटना के बाद आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जुडियो मॉल के समीप की बताई जा रही है, जहां मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हो रहा युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच05बीक्यू 8893 पर सवार युवक श्रीडुंगरी इलाके के पास एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर तेजी से भाग रहा था। इसी दौरान जुडियो मॉल के निकट उसने सड़क पर जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने…

Read More

*रक्तदान शिविर में भागीदारी की अपील, समाज की एकजुटता पर दिया जोर* राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया मिथिला भाषा-भाषियों को एकजुट कर समाज के विकास एवं हक-अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेघराज स्मृति भवन में मिथिला दलान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्रों के मैथिल समाज के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मिथिला संस्कृति परिषद के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्र ने कहा कि भारत ही नहीं, विश्व के निर्माण में भी मिथिला के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षा, संस्कृति, धर्म और सहनशीलता के क्षेत्र में मिथिला…

Read More

*राधा-कृष्ण समेत पौराणिक पात्रों के रूप में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां* राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया विद्या भारती उच्च विद्यालय, बलरामपुर में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य पिंकी मंडल, विशिष्ट अतिथि जगन्नाथपुर पंचायत की उप मुखिया रिंकू देवी, विद्यालय अध्यक्ष सुधांशु सरकार, सचिव हिमांशु सरकार और प्रधानाचार्य कुणाल कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एलकेजी से कक्षा दो तक के बच्चों ने नृत्य और फैन्सी ड्रेस के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रसूनचोपा में राधा कृष्ण रूप सजा का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अरुण से लेकर प्रभात तक के भैया/ बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ माताओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मानस कुमार कर के द्वारा उद्बोधन दिया गया, जिसमें निर्णायक मंडली ( माताओं)द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान का चयन किया गया। निर्णायक मंडली में श्रीमती सौदामानी बेरा, श्रीमती पोम्पा मंडल और श्रीमती मिताली मंडल शामिल थी। इस राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा अरुण से कृष्ण रूप सज्जा में कृष्ण रूप…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। भारी बारिश के कारण जर्जर हुए कोवाली–डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य विधायक संजीव सरदार के निर्देश के बाद गुरुवार से शुरू कर दिया गया। जिला प्रशासन ने डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत सुशनीगड़िया गांव से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू की है। कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने विधायक के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलने पर विधायक ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग ने बिना देरी किए काम शुरू किया। वहीं, पोटका विधानसभा…

Read More

*चांडिल में प्रस्तावित 66 मेगावाट पावर प्लांट के लिए लिए गए ऋण के कथित डायवर्जन की जांच* मृत्युंजय बर्मन राष्ट्र संवाद (कोल्हान प्रभारी) करीब 290 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कोलकाता में कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 11 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई में कंपनी के प्रमोटर प्रशांत बोथरा और विजय बोथरा के अलावा अन्य निदेशकों, ऑडिटर्स तथा उनसे जुड़े कार्यालयों को भी शामिल किया गया। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत चल रही जांच का हिस्सा बताई गई…

Read More

गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, बलिया दियारा के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी 24 घंटे में 50-60 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, 60 हजार से अधिक आबादी प्रभावित; कई गांवों का प्रखंड-अनुमंडल मुख्यालय से संपर्क टूटा राष्ट्र संवाद संवाददाता बेगूसराय बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही तेज वृद्धि ने बलिया प्रखंड के दियारा क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। बुधवार देर शाम से गुरुवार देर शाम तक 24 घंटे में जलस्तर में करीब 50 से 60 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेजी से बढ़ते पानी के कारण गंगा का रौद्र रूप दिखाई देने लगा है…

Read More