भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी, 5 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक सोमवार को बारीडीह के बागुननगर स्थित आशीर्वाद कल्याण मंडप में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 5 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत गोष्ठियां, युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार और पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और कांग्रेस-विपक्ष की नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का आह्वान किया।

