नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में मंगलवार शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। पूजा कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने नम आंखों से मां को विदाई दी।
इससे पूर्व ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय मां लक्ष्मी’ और ‘आसछे बौछार, आबार होबे’ के जयकारों से गांव गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को सिंदूर और गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं तथा मां से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पास ही बहने वाली स्वर्णरेखा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
पूजा कमेटी के सदस्यों की सक्रिय भूमिका से विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कमेटी ने आयोजन में सहयोग देने वाले ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

