ऑरेंज अलर्ट के कारण आज जिले के सभी स्कूल बंद
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के सभी कोटि के विद्यालय 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, उपायुक्त के निर्देश पर खराब मौसम की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश की प्रतिलिपि जिले के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
इस निर्णय के तहत जिले के सरकारी और अन्य सभी श्रेणियों के विद्यालयों में 28 अक्टूबर को शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

