डिमना झील में स्वच्छता अभियान, 150 किलो कचरा एकत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा स्टील के इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स डिवीजन के इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर के एईपी 2026 बैच-एक के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से डिमना झील में स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान में करीब 64 स्वयंसेवकों ने दो घंटे से अधिक समय तक श्रमदान किया और झील के आसपास से 150 किलोग्राम से अधिक कचरा एकत्र किया। टीजीएस के पूर्व महाप्रबंधक शरद शर्मा भी अभियान में शामिल हुए और स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।
इस पहल के जरिए युवा प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम ने सतत विकास, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया। टाटा स्टील की इस पहल से प्रशिक्षुओं में टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को प्रोत्साहन मिला।

