Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    चौका थाना क्षेत्र के कुरली गांव में आदिवासी रैयत की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। मेसर्स जय मंगला स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड पर रैयत सनाराम माझी की जमीन पर कब्जा कर चारदीवारी बनाने और पलाश के पेड़ काटने का आरोप लगा है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो) ने मंगलवार को केंद्रीय महासचिव शैलेंद्र मैथी के नेतृत्व में चांडिल प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

     

    संघ के अनुसार, पीड़ित परिवार ने 16 अक्टूबर को प्रशासन से लिखित शिकायत की थी। आरोप है कि 21 अक्टूबर को चौका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देने पहुंचने पर उसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद परिवार ने डाक के माध्यम से आवेदन भेजा।

     

    शैलेंद्र मैथी ने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव कर आंदोलन तेज किया जाएगा। पीड़ित परिवार के सदस्य रीजू माझी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

     

    श्रमिक संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में प्रफुल सिंह मुंडा, रीजू माझी, मैथ लाल कर्मकार, श्रीराम मांझी, गौर हांसदा, सुखराम टुडू, शिबू सोरेन, पतिराम मांझी, दिलीप प्रामाणिक, रूपचंद कालिंदी, संजीव टुडू और बलराम मांझी समेत अन्य लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दो दुकानें सील
    Next Article नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    Related Posts

    भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: मोदी

    October 27, 2026

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    October 27, 2026

    बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दो दुकानें सील

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: मोदी

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव

    बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दो दुकानें सील

    डिमना झील में स्वच्छता अभियान, 150 किलो कचरा एकत्र

    ऑरेंज अलर्ट के कारण आज जिले के सभी स्कूल बंद

    *lस्वदेशी जागरण मंच, गम्हरिया ने करायी प्रतियोगित

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम

    कोल्हान में कथित अवैध लॉटरी नेटवर्क पर सवाल, डिजिटल लेन-देन से कारोबार चलने का आरोप

    बिरसानगर पुलिस ने श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.