*तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
चांडिल प्रखंड के तामुलिया में 25 अक्टूबर को जनचेतना समिति की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी शामिल होंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में शामिल होने के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत भी किया गया।
मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव और सचिव अमृत रंजन चक्रवर्ती उपस्थित थे।

