जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा। गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब परिसर में सुबह नौ बजे से ट्रायल शुरू होगा।
संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में सीनियर वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी नवंबर के अंतिम सप्ताह में रांची में होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संघ ने इच्छुक पहलवानों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन ट्रायल में शामिल होने की अपील की है। चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए सुरेश नारायण चौधरी से मोबाइल नंबर 9693811895 पर संपर्क किया जा सकता है।

