लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए मतदान के दौरान कई जिलों में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप और मारपीट की घटनाएं सामने आईं. इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया. वहीं, आगरा में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए भावुक हो गए. वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, जालौन और मुजफ्फरनगर समेत कई जगहों पर विवाद की खबरें सामने आईं. अखिलेश यादव का आरोप- चुनाव आयोग सो रहा है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा में मतदान किया. इस…
Author: News Desk
नई दिल्ली. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के भीतर प्रशासनिक फैसलों को लेकर मतभेद सामने आए हैं. सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिले दस्तावेजों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने 29 जुलाई 2026 को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखकर आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कामकाज पर आपत्ति जताई थी. दोनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी. यह विवाद अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे में किए गए बदलाव से जुड़ा है. पत्रों में आरोप लगाया गया कि वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने आयोग के…
संयुक्त राष्ट्र, 24 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि 2060 तक परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि बिजली के बढ़ते इस्तेमाल, कृत्रिम मेधा (एआई) से संचालित डेटा केंद्रों और विश्वसनीय एवं कार्बन उत्सर्जन मुक्त ऊर्जा की प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती मांग के कारण परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देश ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए…
नैरोबी, 24 अक्टूबर (एपी) केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में इबोला संक्रमण से दूसरी मौत होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संक्रमण से जान गंवाने वाले पहले व्यक्ति की करीबी रिश्तेदार 65 वर्षीय एक महिला की पृथकवास में रहने के दौरान मौत हो गई। महिला में 10 दिन पहले इबोला के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद राजधानी नैरोबी स्थित संक्रामक रोग उपचार इकाई में उसका इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि चिकित्साकर्मियों ने महिला की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। उसके परिवार को…
हैदराबाद, 24 अक्टूबर (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर को एक भारतीय यात्री को रोका, जो हैदराबाद से मलेशिया के कुआलालंपुर जाने वाला था। विज्ञप्ति में बताया गया कि यात्री के सामान की तलाशी लेने पर करीब 63.62 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसमें अमेरिकी डॉलर…
मुंबई, 24 अक्टूबर (भाषा) पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सत्र से पहले कीरोन पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच बनाया है । पोलार्ड पिछले कुछ सत्र से टीम के बल्लेबाजी कोच थे । वह महेला जयवर्धने के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभालेंगे । मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कीरोन पोलार्ड टीम के मुख्य कोच होंगे । यह टीम की विरासत बनाने के प्रति मुंबई इंडियंस की प्रतिबद्धता का परिचायक है । हम मैदान पर और उसके बाहर प्रतिभाओं के…
बहराइच (उप्र), 24 अक्टूबर (भाषा) बहराइच जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के ढाई साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास और 30,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष जिला लोक अभियोजक (पॉक्सो) संत प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो न्यायालय) अरविंद कुमार गौतम ने शुक्रवार को रानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी गरीबे को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार, 29 अप्रैल 2024 की रात करीब आठ बजे गरीबे रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने…
नई दिल्ली. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब चिकित्सा क्षेत्र में बीमारी की पहचान करने के तरीके को बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा AI सिस्टम विकसित किया है, जो डॉक्टरों की तरह मरीज की स्थिति को चरणबद्ध तरीके से समझते हुए संभावित बीमारी का पता लगाने का प्रयास करता है. शोधकर्ताओं के अनुसार, जटिल मेडिकल मामलों को हल करने में इस सिस्टम ने सामान्य चिकित्सकों की तुलना में दो गुने से भी अधिक सटीकता हासिल की. इस शोध के निष्कर्ष गुरुवार को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका Science में प्रकाशित अध्ययन में सामने आए.…
नई दिल्ली. भारत में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को लेकर विवाद तेज हो गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में स्टारलिंक को संचालन की अनुमति नहीं देने की मांग की है. संगठन का कहना है कि भारत को व्यावसायिक जरूरतों के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए अपना स्वदेशी सैटेलाइट इंटरनेट ढांचा विकसित करना चाहिए. शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में संगठन के सदस्यों और समर्थकों ने स्टारलिंक के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. इसके बाद…
उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से *एक सप्ताह के भीतर करना होगा आवेदन, प्रशिक्षण शुल्क 15 हजार रुपये निर्धारित* राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), गम्हरिया की ओर से जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को उर्वरक बिक्री का लाइसेंस प्राप्त करने और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 3 नवंबर से होगी। केवीके हेड सह वरीय वैज्ञानिक पंकज सेठ ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सूचना जारी कर…
