रासुनचोपा पंचायत भवन से बैटरी एवं इन्वर्टर की चोरी राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रसूनचोपा पंचायत सचिवालय को निशाना बनाते हुए यहां से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पंचायत सचिवालय पहुंचने पर मुखिया सिमती सरदार को हुई। इधर, हल्दीपोखर मुख्य बाजार में भी चोरों ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाने का प्रयास किया। अज्ञात चोरों ने संतोष गुप्ता एवं अजय गुप्ता की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ दिया,शंटरका ताला नहीं खोल पाने के कारण दुकान के अंदर…
Author: News Desk
मृत्युंजय बर्मन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच कोल्हान में बाढ़ का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। खरकई और स्वर्णरेखा नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की फ्लैश फ्लड गाइडेंस ने भी पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत राज्य के कई जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई है। मौसम विभाग की गाइडेंस 2 सितंबर की सुबह 11:30 बजे तक प्रभावी है। चांडिल कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के फ्लड सेल की 1 सितंबर शाम छह बजे की नवीनतम रिपोर्ट ने स्थिति को…
*गम्हरिया में साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, 14 सितंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान* राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला निरक्षरता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप जलाने के उद्देश्य से गम्हरिया प्रखंड में उल्लास साक्षरता पखवाड़े की शुरुआत की गई। एक से 14 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों में रहने वाले निरक्षरों की पहचान कर उन्हें उल्लास कार्यक्रम से जोड़ते हुए साक्षर बनाने का प्रयास किया जाएगा। गम्हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल पदाधिकारी प्रभा शंकर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अभियान…
*30 किलो फफूंदयुक्त लड्डू नष्ट करवाया, स्वच्छता में कमी पर सुधार नोटिस जारी* राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को गम्हरिया क्षेत्र स्थित अजीत होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल में करीब 30 किलोग्राम बूंदी के लड्डू फफूंदयुक्त पाए गए। खाद्य सुरक्षा के लिहाज से इन्हें बिक्री के लिए अनुपयुक्त मानते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। निरीक्षण के दौरान होटल में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था में भी कमी पाई गई।…
*राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने का दिया निर्देश* राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को सरायकेला-खरसावां समाहरणालय सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर, सिंहभूम (कोल्हान) रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अब तक हुए निर्वाचक सत्यापन, दावा-आपत्ति एवं अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो,…
*बारिश के बीच तीन हादसों से चरमराई यातायात व्यवस्था, काण्ड्रा से सीनी तक घंटों लगा जाम* राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सावन की झमाझम बारिश के बीच मंगलवार को टाटा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों और एक भारी वाहन के बीच सड़क में फंस जाने से मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। लाल बिल्डिंग चौक से रापचा मोड़ और कोलाबीरा तक वाहन चालक, राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान रहे। रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति और अधिक मुश्किल भरी रही। लाल बिल्डिंग चौक…
*कॉरपोरेट सर्विसेज का दायरा बढ़ा, प्रमोद कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी* मृत्युंजय बर्मन, राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला टाटा स्टील ने आंतरिक एवं बाहरी हितधारकों के साथ बढ़ते जुड़ाव को देखते हुए कॉरपोरेट सर्विसेज में संगठनात्मक बदलाव किया है। वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी.बी. सुंदर रामम की ओर से 31 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार इम्पलाई सर्विसेज एंड कॉरपोरेट रिलेशन्स का नाम बदलकर इम्पलाई सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशन्स, कॉरपोरेट सर्विसेज किया गया है। बदलाव आज से प्रभावी हो गया है। इसी क्रम में वर्तमान हेड, इम्पलाई सर्विसेज (टीएसजी एंड टीजीएस) एंड कॉरपोरेट रिलेशन्स प्रमोद कुमार…
*सामाजिक समस्याओं के समाधान और सांस्कृतिक पहचान बचाने के लिए तीन माह की संयोजक मंडली बनी* राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला भूमिज समाज को बिखराव से निकालकर संगठित करने तथा उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए सरायकेला में पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में नरसिंहपुर आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में भूमिज समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एमपी सिंह सरदार ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अशिक्षा और आधुनिकता के प्रभाव के कारण समाज की नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर हो रही है।…
*अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग* मृत्युंजय बर्मन राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला काण्ड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा संचालित व उपयोग की जा रही भूमि, लीज व्यवस्था, राजस्व एवं वन भूमि से जुड़े मामलों में कथित विसंगतियों और अनियमितताओं की तत्काल उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग की गई है। इस संबंध में 27 अगस्त 2026 को सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनन्द कुमार आचार्य द्वारा उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में कहा गया है कि कंपनी से संबंधित भूमि उपयोग, लीज व्यवस्था, राजस्व अभिलेख, वन भूमि तथा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के मौजा कोइमा मोहनपाल स्थित सरकारी बालू घाट से सटे निजी स्टॉक यार्ड में बड़े पैमाने पर बालू डंप किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घाट से निकलने के तुरंत बाद बालू को करीब 100 मीटर की दूरी पर डंप किया जा रहा है। इस दौरान कथित तौर पर ई-चालान, रॉयल्टी और JIMMS पोर्टल की एंट्री का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों से लगातार बालू ढुलाई हो रही है और स्टॉक यार्ड…
