मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में कोजागरी मां लक्ष्मी पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। रविवार की रात होने वाली पूजा को लेकर पूजा कमेटी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। पूजा मंडप को आकर्षक रोशनी, फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है।
पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। श्रद्धालु मां लक्ष्मी के स्वागत में अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजा रहे हैं। पूजा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाएगी। रविवार देर रात तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना करेंगे।

