Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का अगस्त, 2025 से अक्टूबर, 2026 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के निर्यात का आंकड़ा 50,000 इकाई को पार कर गया है। कंपनी ने अगस्त, 2025 में ही वैश्विक बाजारों में ईवी की आपूर्ति शुरू की थी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    कंपनी ने बताया कि अप्रैल-सितंबर, 2026 के दौरान भारत से हुए इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के कुल निर्यात में उसकी हिस्सेदारी करीब 93 प्रतिशत रही।

    कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई-विटारा’ का निर्यात ब्रिटेन, नॉर्वे, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड सहित करीब 50 देशों में कर रही है। यूरोप उसके इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।

    मारुति सुजुकी ने बताया कि ई-विटारा का उत्पादन अगस्त, 2025 में गुजरात स्थित हंसलपुर संयंत्र में शुरू हुआ था। इस वाहन को 100 से अधिक देशों में बिक्री के लिए तैयार किया गया है।

    मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, “आज मारुति सुजुकी करीब 50 देशों में इलेक्ट्रिक वाहन का निर्यात कर रही है, जिनमें यूरोप सबसे बड़ा बाजार है। अप्रैल-सितंबर, 2026 के दौरान भारत के इलेक्ट्रिक यात्री वाहन निर्यात में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 93 प्रतिशत रही।”

    हंसलपुर संयंत्र सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण का एकमात्र केंद्र है। कंपनी ने हाल ही में इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 10 लाख वाहन कर दी है। इसके साथ ही यह एक ही स्थान पर इतनी उत्पादन क्षमता हासिल करने वाला सुजुकी का दुनिया का पहला विनिर्माण संयंत्र बन गया है।

    कंपनी के अनुसार, हंसलपुर संयंत्र में कुल 25,288.7 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यह संयंत्र निर्यात के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है और वित्त वर्ष 2025-26 में मारुति सुजुकी के कुल वाहन निर्यात में इसकी हिस्सेदारी करीब आधी रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlexहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ
    Next Article चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.