*टॉस से तय हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता, जूनियर फाइटर चैंपियन
*मुड़कुम में 24 टीमों ने लिया हिस्सा, सफल टीमों के बीच बांटे गए 70 हजार रुपये*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
मार्शल क्लब मुड़कुम की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार, 25 अक्टूबर को शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जूनियर फाइटर और मार्शल एफसी के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। निर्धारित मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। पेनाल्टी में भी दोनों टीमें बराबर रहीं, जिसके बाद टॉस के जरिए जूनियर फाइटर को विजेता और मार्शल एफसी को उपविजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में पूजा स्पोर्टिंग ने तीसरा, सागेन सागुन ब्रदर्स खूचीडीह ने चौथा, बास्के टाइगर जारकाने ने पांचवां और तुरपाघाटी एफसी ने छठा स्थान प्राप्त किया। सफल टीमों के बीच कुल 70 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई।
पुरस्कार वितरण मुखिया पार्वती सरदार, केपी सोरेन और जोगेंद्र मार्डी सहित अन्य अतिथियों ने किया।

