चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
संयुक्त किसान मोर्चा की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी ने शुक्रवार को चांडिल स्टेशन चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) रद्द करने, उन्हें पद से हटाने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की।
विरोध सभा में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव आसुदेव महतो ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए लोगों से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
प्रदर्शन में राधानाथ कुमार, धीरेंद्र गौड़, धनपति गोप, रंजित कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

