Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विरासत का सम्मान और वंचितों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता: योगी
    झारखंड

    विरासत का सम्मान और वंचितों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता: योगी

    nizamBy nizamOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विरासत का सम्मान और वंचितों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता: योगी

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और महापुरुषों के स्मारकों के विकास का उल्लेख, जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम के विकास और महापुरुषों से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने वीरांगना ऊदा देवी पासी, अवंतीबाई लोधी और झलकारी बाई के नाम पर पीएसी बटालियन के गठन तथा महाराजा बिजली पासी और रानी लक्ष्मीबाई की विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों की जानकारी दी।

    योगी ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था से सभी वर्गों को सुरक्षित वातावरण मिला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, लगभग 65 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और करीब 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। उज्ज्वला योजना के तहत भी लगभग दो करोड़ लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

     

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना सरकार का संकल्प: योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में 411 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वहीं, लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट-2026 का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों और विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग से युवाओं के लिए तकनीकी अनुसंधान, नवाचार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़गे पीएम मोदी से माफी मांगें, CJP आंदोलन लोकतंत्र के लिए खतरा: संतोष सुमन
    Next Article प्रेम संबंध में बाधा बने पिता की हत्या की साजिश, नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक योजना

    Related Posts

    प्रेम संबंध में बाधा बने पिता की हत्या की साजिश, नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक योजना

    October 27, 2026

    खड़गे पीएम मोदी से माफी मांगें, CJP आंदोलन लोकतंत्र के लिए खतरा: संतोष सुमन

    October 27, 2026

    जादूगोड़ा में ऑनलाइन जुए-सट्टे का बड़ा जाल, रातों-रात करोड़पति बन रहे सटोरिये

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रेम संबंध में बाधा बने पिता की हत्या की साजिश, नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक योजना

    विरासत का सम्मान और वंचितों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता: योगी

    खड़गे पीएम मोदी से माफी मांगें, CJP आंदोलन लोकतंत्र के लिए खतरा: संतोष सुमन

    जादूगोड़ा में ऑनलाइन जुए-सट्टे का बड़ा जाल, रातों-रात करोड़पति बन रहे सटोरिये

    बहराइच: अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने की सजा भुगत रही हुमैरा, पति असलम ने लूटे 80 हजार और जेवर

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, छह राज्यों में बारिश का अलर्ट

    नशे के सिंडिकेट पर प्रहार: जमशेदपुर में 133 किग्रा गांजा जब्त, झारखंड के युवाओं का भविष्य बचाने को निर्णायक जंग

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादास्पद बयान ने राजनीतिक मर्यादा पर खड़े किए सवाल

    Kingmaker Casino: A Deep Dive into Features and Player Experience

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.