चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभु लाल की अदालत ने गुरुवार को दोषी भेखलाल साव को 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को दो साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। जानकारी के अनुसार, चार अप्रैल 2022 की रात राजपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी विकास पासवान को गुप्त सूचना…
Author: nizam
सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बल की तैनाती व सुविधाओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन से की चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: सीआईएसएफ सीसीएल करगली के उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह ने एनके-पिपरवार और मगध-अम्रपाली इकाइयों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीसीएल प्रबंधन के साथ आगामी चरण में सीआईएसएफ की तैनाती, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और जवानों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मगध-अम्रपाली इकाई के दौरे के दौरान डीआईजी सुमंत सिंह ने सीसीएल मगध के महाप्रबंधक राजीव रंजन से मुलाकात की। बैठक में कोयला…
*श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*। राष्ट्र संवाद संवाददाता श्रमजीवी महिला समिति एवं ग्राम स्वशासन अभियान के तहत डुमरिया प्रखंड के सभी 10 पंचायतों में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य पर पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सभी पंचायतों से मिलाकर 350 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि ग्रामीण कृषि कार्यों में 80 प्रतिशत से ज्यादा कार्य महिलाओं के जिम्मे ही रहता है फिर भी महिलाओं को किसान के रूप में पहचान नहीं मिल पाती है। कृषि जैसे परोपकारी कार्य में महिलाओं की भूमिका…
टंडवा ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को दी आर्थिक सहायता राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: पूजा त्योहार के अवसर पर जरूरतमंद परिवार के बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की पहल करते हुए टंडवा ब्राह्मण समाज के शिष्टमंडल ने गुरुवार को भेपूर बड़गांव पहुंचकर दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। आपको बता दे सड़क दुर्घटना में शिवसागर उपाध्याय की मौत के बाद उनकी पत्नी, चार छोटे बच्चों और वृद्ध मां के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस दौरान टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सह समाज के संरक्षक ईश्वर दयाल पांडेय ने परिवार को…
शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे का कथित वीडियो वायरल, पुलिस की तलाश जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे का कथित वीडियो देर रात मीडिया में सामने आया है। वीडियो में श्रद्धा दुबे ने किसी वीआईपी, नेता या अधिकारी से संबंध होने की बात से इनकार किया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कथित वीडियो में श्रद्धा दुबे मीडिया को संबोधित करते हुए कहती सुनाई दे रही है कि उसका किसी वीआईपी से कोई संबंध नहीं है।…
जनसमस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधि और प्रशासन का समन्वय जरूरी: मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान की सराहना, स्वच्छता मित्रों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद एवं बेहतर समन्वय आवश्यक है। केवल शिकायत करने के बजाय समस्याओं के समाधान के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। वार्ड प्रवास अभियान इसका उदाहरण है कि निरंतर जनसंपर्क और विभिन्न विभागों के आपसी सहयोग से स्थानीय समस्याओं का समाधान कर जनकल्याण को बढ़ावा दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में गोविंद विद्यालय, जमशेदपुर में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, शिक्षकों को शॉल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ताजदार आलम, सांसद संजय सेठ के प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो,…
चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद चतरा: सदर थाना क्षेत्र के डाड़ा पंचायत भवन में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के कई सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 की सुबह पंचायत भवन का ताला तोड़कर सीसीटीवी उपकरण क्षतिग्रस्त करने के बाद मॉनिटर, सीपीयू, बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर, स्टेबलाइजर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज…
यूसीआईएल के 7 हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अर्जित छुट्टी के बकाया और बोनस भुगतान की मांग, प्रबंधन को 18 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की पांच प्रमुख इकाइयों—जादूगोड़ा, भाटीन, नरवा पहाड़, बागजाता और तुरामडीह में कार्यरत करीब 7 हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। मजदूरों ने वर्ष 2025 के अर्जित अवकाश के बकाया भुगतान और भाटीन के 200 ठेका कर्मियों के बोनस की मांग को लेकर यह निर्णय लिया है। झामुमो नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य…
दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त रवि आनंद ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित…
