रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में सहायक मंडल इंजीनियर/पश्चिम, गोरखपुर के कार्यालय परिसर में कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में रेल कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों को सुनते हुए कुल 28 परिवाद प्राप्त किए गए। इनमें से आठ परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 20 परिवादों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित शाखाओं को भेजा गया। कैंप में सहायक कार्मिक…
Author: nizam
यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के कार्यभार संभालने के लिए मुख्यालय पहुंचने के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और मोना समर्थकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जूतमपैजार की नौबत आ गई। इस घटनाक्रम से पार्टी कार्यालय में…
महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ राष्ट्र संवाद संवाददाता बलरामपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने का आधार है। महिलाओं का आदर करने वाले समाज में ही समृद्धि और खुशहाली आती है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने ‘शिक्षा की उड़ान’ पहल के तहत छात्राओं को स्टडी टेबल और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्रैक सूट किट देकर प्रोत्साहित…
टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: टंडवा प्रखंड के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है।…
रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी :जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त से मुलाकात कर मुसाबनी प्रखंड के *मुर्गाघुटू पंचायत अंतर्गत मौजा रुआम में JIADA द्वारा आवंटित भूमि पर स्थापित 22 औद्योगिक इकाइयों* के संबंध में चर्चा की गई। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन इकाइयों का भूमि पूजन तत्कालीन मंत्री एवं विधायक के दिवंगत पिता *स्वर्गीय रामदास सोरेन जी* ने क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से किया था। लेकिन जमीनी हकीकत…
चतरा एसपी अनिमेष नैथानी का अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अफीम तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनेश्वर कुमार यादव के पास से 2.5 किलो अवैध अफीम, 4 लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अफीम की खेप पंजाब ले जाने की तैयारी थी। 10 अक्टूबर को एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना…
टंडवा के पोकला में शारदीय नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने शांका नदी से उठाया जल राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: शारदीय नवरात्र के अवसर पर टंडवा प्रखंड के पोकला गांव में कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर गांव से निकलीं और शांका नदी पहुंचकर विधि-विधान के साथ जल उठाया। इसके बाद सभी महिलाएं कलश लेकर वापस पोकला गांव पहुंचीं। कलश यात्रा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। इस कार्यक्रम में चतरा सांसद के पंचायती राज सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अम्बष्ट शामिल हुए। इस अवसर पर दुर्गा पूजा…
संघमित्रा प्रबंधन पहले शर्त पूरी हो तभी मिलेगा एनओसी: ग्रामीण पहले प्रबंधन कंपनी ग्रामीणों से वार्ता कर दे सहमति फिर ग्रामीणों एनओसी देने के लिए तैयार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: टंडवा के सराडू संघमित्रा कोल परियोजना में एनओसी समेत अन्य मामले पर विचार विमर्श लेकर सराढू दुर्गा मंडप परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कामेश्वर यादव व संचालन राममणि सिंह ने किया।बैठक में एनओसी मामले को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ग्रामीणों की शर्तों पर एनओसी दिया जाएगा, जबतक सीसीएल प्रबन्धन व कंपनी रैयतों की मांगों पर…
भूख हड़ताल पर बैठे विधायक और विस्थापितों की स्वास्थ्य जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो स्टील प्रबंधन के खिलाफ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों और कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच के दौरान विधायक श्वेता सिंह का ब्लड प्रेशर कम पाया गया, जबकि अन्य आंदोलनकारियों के ब्लड प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। सभी को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे आंदोलन स्थल पर निगरानी रखेगी। सुबह और शाम सभी का…
नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, जेल भेजे गए राष्ट्र संवाद संवाददाता कोडरमा। नाबालिग से कथित यौन शोषण के मामले में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता इलाज के दौरान डॉक्टर के संपर्क में आई थी। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसे झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया गया। मामले में पीड़िता ने ऑनलाइन जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता का बयान बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में…
