Author: nizam

कसियातु में मां दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, सांसद कालीचरण सिंह ने रखी आधारशिला राष्ट्र संवाद संवाददाता सिमरिया। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सिमरिया प्रखंड के कसियातु गांव में मां दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर निर्माण की आधारशिला के रूप में ईंट रखी। इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति मिलती है। मंदिर केवल पूजा-अर्चना…

Read More

टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में एक हाईवा वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वाहन मालिक संतोष कुमार ने टंडवा थाना को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और वाहन की बरामदगी की मांग की है। आवेदन के अनुसार, संतोष कुमार (34 वर्ष), पिता जवीन महतो, ग्राम जमनीडीह (सिकड़ी), थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के निवासी हैं। उनका हाईवा वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02BR-3499) आम्रपाली से एनटीपीसी परियोजना, टंडवा के बीच भाड़े पर चलता था। बताया गया…

Read More

55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के पूजा मोड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा में पंडित शक्ति पोदो मजूमदार पिछले 55 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करा रहे हैं। महज 11 वर्ष की उम्र में अपने पिता स्वर्गीय पंडित शीतल प्रसाद मजूमदार के साथ शुरू हुआ उनका यह सफर आज भक्ति, निष्ठा और समर्पण की मिसाल बन चुका है। पंडित शक्ति पोदो मजूमदार ने 1982 में पश्चिम बंगाल के चंद्रशेखर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनकी ओर से…

Read More

संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा, 10 अक्टूबर। मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति, रोहिणीबेड़ा ने संस्था के नाम पर अनधिकृत बैठक आयोजित करने, चंदा वसूली और दस्तावेजों के दुरुपयोग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह को वित्तीय अनियमितता और संस्था विरोधी गतिविधियों के आरोप में पद से निष्कासित किया गया है। समिति ने स्पष्ट किया कि 2 अक्टूबर 2026 के बाद संस्था…

Read More

महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से कर्मचारी कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के तहत गोरखपुर परिक्षेत्र की 39 महिला रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिला रेलकर्मियों ने श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, लता चौक और सरयू तट स्थित राम घाट का भ्रमण किया। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे आयोजन कर्मचारियों को मानसिक सुकून देने, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और टीम भावना मजबूत करने में सहायक हैं।

Read More

योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनौती का जवाब देते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी। योगी ने कहा कि अखिलेश भी अयोध्या से नामांकन करें और वह भी मैदान में उतरेंगे, फिर जनता तय करेगी कि किसके साथ है। मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए अपराधियों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। उनके इस बयान से उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच सियासी जुबानी जंग और तेज हो गई है।

Read More

चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद से सड़क तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने लखनऊ में राहुल गांधी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना को भाजपा की हताशा और राजनीतिक कुंठा करार दिया।…

Read More

देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: सिमरिया चतरा मुख्य सड़क स्थित देल्हो घाटी में शुक्रवार की रात फ्लाई ऐश लदा हाइवा ने ब्रेक डाउन खड़ी कोयला लदा टेलर को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में फलाई ऐश हाइवा वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर सिमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल…

Read More

सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्वामी विवेकानंद सभागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और विकसित बौद्धिक क्षमता ही सशक्त समाज एवं विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने तथा योग, संगीत और पुस्तक-पठन जैसी गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने का…

Read More

धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप धान की कीमत में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट, चावल 300 रुपये महंगा; सरकारी खरीद व्यवस्था पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। खेतों में छह महीने मेहनत कर धान उगाने वाले किसानों को बाजार में उचित कीमत नहीं मिल रही है, जबकि उसी धान से तैयार चावल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, मोटे धान की कीमत 2,250 से घटकर 2,200 रुपये और स्वर्णा धान की कीमत 2,350 से घटकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। वहीं, चावल…

Read More