Author: nizam

यूसील की हीरक जयंती पर करोड़ों खर्च, अस्पताल में मरीजों को खाना तक नहीं कार्यशैली पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा यूसील के हरीक जयंती ईयर सेलिब्रेशन के बीच कंपनी की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। एक तरफ नरवा पहाड़ में हीरक जयंती के नाम पर मेहमानों के स्वागत और भोजन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूसील जादूगोड़ा अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से कैंटीन का टेंडर समाप्त होने के कारण भर्ती मरीजों को भोजन तक नहीं मिल रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर बीमारी के अनुसार…

Read More

अग्रवाल सभा रांची के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य वक्ता होंगे मुकेश मित्तल राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर। अग्रवाल सभा, रांची के 50 वर्ष पूरे होने पर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, रांची में होगा। समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल मुख्य वक्ता के रूप में समाज को संबोधित करेंगे। समारोह में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों पर विचार-विमर्श के साथ संस्था की 50 वर्षों की सेवा यात्रा की समीक्षा होगी। इस दौरान मेधावी युवाओं को सम्मानित किया…

Read More

14 शहीदों की शहादत को सलाम, चतरा में फिर गूंजी उग्रवाद के खात्मे की हुंकार, शहीद विनय भारती समेत 14 वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: कुंदा के बनियाडीह पहाड़ पर हुए भीषण लैंडमाइंस विस्फोट ने चतरा की धरती को शहादत से लाल कर दिया था। उस दर्दनाक घटना में एसडीपीओ विनय भारती समेत पुलिस और सीआरपीएफ के 14 अधिकारी-जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। *21 साल बाद भी उनकी शहादत की यादें ताजा हैं। शहादत दिवस पर चतरा ने एक बार फिर उन वीर सपूतों को नमन किया।…

Read More

UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल 2025 में प्रकाशित रिपोर्ट में निगरानी कुओं और सामान्य भूजल के आंकड़ों में बड़ा अंतर; ग्रामीणों ने स्वतंत्र जांच और निगरानी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के जादूगोड़ा यूरेनियम मिल स्थित टेलिंग्स निस्तारण सुविधा के आसपास भूजल की गुणवत्ता को लेकर वर्ष 2025 में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन ने चिंता बढ़ा दी है। जर्नल ऑफ रेडियोएनालिटिकल एंड न्यूक्लियर केमिस्ट्री में प्रकाशित इस अध्ययन में निगरानी कुओं और सामान्य भूजल के रासायनिक आंकड़ों में…

Read More

UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया ‘देश के विकास के नाम पर विनाश का सच’ और ‘हमारी जमीन, हमारा घर, हमारा हक’ के नारों ने खींचा ध्यान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के 60वें स्थापना दिवस यानी हीरक जयंती समारोह के बीच कंपनी से जुड़े अधिकारी डी. हांसदा का एक व्यंग्यात्मक पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर के माध्यम से उन्होंने विकास के साथ विस्थापन और स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े सवाल उठाए हैं।…

Read More

मगध में CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा जब्त, करीब 250 टन कोयला बरामद रात के अंधेरे में कोयला चोरी कर जंगल में किया जा रहा था डंप, चालक मौके से फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: कोयला चोरी और अवैध रूप से कोयला जमा किए जाने के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और CCL की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। ओझा टांडी गांव के समीप जंगल क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में टीम ने 5 हाइवा वाहनों को जब्त करते हुए करीब 250 टन कोयला बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम…

Read More

चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के बुकरु में प्रत्येक गाड़ी तीन सौ की अवैध वसूली राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में इन दिनों रैयत विस्थापित समिति के माध्यम से अवैध वसूली करने की चर्चा जोरों पर है। बताया जाता है कि उक्त गठित अवैध समिति के सदस्यों द्वारा बुकरु या उसके आस-पास कोयला लेकर जाने वाले प्रत्येक वाहनों से तीन सौ रुपए की वसूली की जाती है। दावा किया जाता है कि वसूली करने वाले लोगों द्वारा सफेदपोशों पुछल्ले गिरोहों से सांठ-गांठ की गई है एवं उनको निर्धारित हिस्सेदारी देकर पूरा संरक्षण प्राप्त किया गया है।…

Read More

सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन हिंदी भारतीय अस्मिता, संस्कृति और ज्ञान-परंपरा की सशक्त वाहक : कुलाधिपति प्रभाकर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन सोमवार को विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में समारोह-सह-संगोष्ठी के रूप में हुआ। कार्यक्रम में हिंदी के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ शिक्षा, प्रशासन, पत्रकारिता, तकनीक, शोध, कार्यालयीन कार्य और आधुनिक संचार माध्यमों में हिंदी की बढ़ती उपयोगिता एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद…

Read More

एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। जापान में आयोजित एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने रविवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संघ के पदाधिकारियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। भारतीय तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 9 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने…

Read More

*ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त* राष्ट्र संवाद संवाददाता चरही/हजारीबाग: अवैध कोयला खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत CISF NK & Piparwar और CCL चरही की संयुक्त टीम ने इंद्रा ग्राम, तापिन CCL Charhi क्षेत्र में छापेमारी कर 129.730 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.13 लाख बताई गई है। कार्रवाई से पहले ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध स्थलों की निगरानी कर उन्हें चिन्हित किया गया था। इसके बाद संयुक्त टीम ने 04 अक्टूबर को करीब 10:30 बजे से 14:00 बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया।…

Read More