कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: टंडवा प्रखंड के बड़गांव पंचायत अन्तर्गत कोयलरा गांव में जितिया पर्व पर रात भर मांदर एव नगाड़े की थाप पर झूमते रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि खरवार भोगता समाज विकास संघ के संतोष गंझू तथा छोटू गंझू ने फीता काटकर अखड़ा का उदघाटन किया।इससे पहले सभी अतिथियों की पारंपरिक रूप से नृत्य करते हुए स्वागत कर अखड़ा तक लाया गया।उसके बाद सभी का सरना गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथि एव ग्रामीण महिलाएं पुरूष अपनी पारंपरिक वेश भूषा…
Author: nizam
चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड की मिट्टी,जंगल-पहाड़ और गांव-देहात के सीधे-सादे लोगों के बीच पले-बढ़े कालीचरण सिंह आज चतरा की जनता के लिए सिर्फ सांसद नहीं, बल्कि अपने घर-परिवार के एक सदस्य जैसे हैं। संसद में हों या गांव की कच्ची पगडंडियों पर, उनका अंदाज हमेशा एक जैसा ही रहता है सादा, सहज और अपनापन से भरा। इस तस्वीर में भी उनकी यही सादगी साफ दिखाई देती है। जमीन पर आम लोगों के साथ बैठना, बिना किसी दिखावे के सबकी बातें सुनना और गांव की परंपराओं व रीति-रिवाजों…
UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल 2025 में प्रकाशित रिपोर्ट में निगरानी कुओं और सामान्य भूजल के आंकड़ों में बड़ा अंतर; ग्रामीणों ने स्वतंत्र जांच और निगरानी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के जादूगोड़ा यूरेनियम मिल स्थित टेलिंग्स निस्तारण सुविधा के आसपास भूजल की गुणवत्ता को लेकर वर्ष 2025 में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन ने चिंता बढ़ा दी है। जर्नल ऑफ रेडियोएनालिटिकल एंड न्यूक्लियर केमिस्ट्री में प्रकाशित इस अध्ययन में निगरानी कुओं और सामान्य भूजल के…
UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया ‘देश के विकास के नाम पर विनाश का सच’ और ‘हमारी जमीन, हमारा घर, हमारा हक’ के नारों ने खींचा ध्यान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के 60वें स्थापना दिवस यानी हीरक जयंती समारोह के बीच कंपनी से जुड़े अधिकारी डी. हांसदा का एक व्यंग्यात्मक पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर के माध्यम से उन्होंने विकास के साथ विस्थापन और स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े सवाल उठाए हैं।…
पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर और आसपास उगी शाखाओं, लताओं एवं झाड़ियों की विद्युत विभाग ने 24 घंटे के भीतर साफ-सफाई करा दी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने शनिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ देवाशीष पात्रा से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। एसडीओ के निर्देश पर रविवार को सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया। सुनील गुप्ता ने कहा कि पंचायत की जनहित से जुड़ी समस्याओं…
जेपी गुप्ता लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस एक बार फिर अपने खोए हुए जनाधार की तलाश में नए सामाजिक समीकरणों की बिसात बिछायी है। कभी प्रदेश की राजनीति में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहने वाली कांग्रेस आज अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। उसकी सिकुड़ती राजनीतिक जमीन को विस्तार देने के तमाम प्रयास अपेक्षित परिणाम नहीं दे सके । वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने तीन एम—महिला, महीदेव यानी ब्राह्मण और मुस्लिम—के सहारे अपनी सियासी किस्मत संवारने का नया दांव चला है। प्रदेश कांग्रेस की कमान रामपुर खास से लगातार तीन बार…
गांधी घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबीं दो सगी बहनें, तलाश में जुटा प्रशासन जूतियां पर्व पर मां के साथ स्नान करने पहुंची थीं दोनों बच्चियां, विधायक सरयू राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गांधी घाट के नीचे स्वर्णरेखा नदी में शनिवार को स्नान के दौरान दो सगी बहनें गहरे पानी में डूब गईं। दोनों बच्चियां समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की तलाश के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की…
समपारों पर नुक्कड़ नाटक से रेल संरक्षा के प्रति किया जागरूक बंद फाटक के नीचे से न निकलने और ट्रैक पर कूड़ा न फेंकने की दी गई सलाह राष्ट्र संवाद ब्यूरो लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में रेल संरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रजत प्रताप सिंह के निर्देशन में गोंडा स्टेशन तथा गोंडा-इटियाथोक रेलखंड के विभिन्न समपारों पर यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं को संरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत समपार संख्या 160 स्पेशल, 158एसी, 158ए तथा 153सी पर संरक्षा विभाग और…
गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों ने किया अयोध्या भ्रमण कर्मचारी कल्याण निधि के तहत 52 रेलकर्मियों ने लिया धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन राष्ट्र संवाद ब्यूरो लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय ‘अयोध्या भ्रमण शिविर’ का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत 52 रेलकर्मियों ने सहभागिता की। भ्रमण के दौरान रेलकर्मियों ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी, सीता की रसोई,…
सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और स्कूटी बरामद; मुख्य आरोपी कोदू के खिलाफ पहले से 18 मामले दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (32), मो. कैफ उर्फ स्मोलू (23) और दशरथ शुक्ला (44) शामिल हैं। शनिवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15…
