टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में एक हाईवा वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वाहन मालिक संतोष कुमार ने टंडवा थाना को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और वाहन की बरामदगी की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, संतोष कुमार (34 वर्ष), पिता जवीन महतो, ग्राम जमनीडीह (सिकड़ी), थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के निवासी हैं। उनका हाईवा वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02BR-3499) आम्रपाली से एनटीपीसी परियोजना, टंडवा के बीच भाड़े पर चलता था। बताया गया है कि 6 अक्टूबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे हाईवा चालक वाहन को नईपारम पक्की सड़क के बाईं ओर खड़ा कर खाना खाने के लिए अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह लौटने पर वाहन वहां से गायब मिला। इसके बाद आसपास के इलाकों में वाहन की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुए हाईवा का चेसिस नंबर MAT566015R3F16730 तथा आवेदन में दर्ज इंजन नंबर B6:7B62300D05142F64389477 है। वाहन मालिक ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाईवा की चोरी की है। हाइवा मालिक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा चोरी हुए वाहन को बरामद करने की मांग की है।

