*बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति और मैत्री संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों, सीएचसी कर्मियों और संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 30 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
शिविर में दुर्गा उरांव, देवाशीष साहू, पंकज कुमार महतो, चिन्मय गिरी, दिनेश घोष, मृणमय भोल, बापी साहू, प्रियांशू बेरा, जगन्नाथ नायक, देवा कुमार और विकास सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

