महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से कर्मचारी कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के तहत गोरखपुर परिक्षेत्र की 39 महिला रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर आयोजित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिला रेलकर्मियों ने श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, लता चौक और सरयू तट स्थित राम घाट का भ्रमण किया। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे आयोजन कर्मचारियों को मानसिक सुकून देने, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और टीम भावना मजबूत करने में सहायक हैं।

