देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: सिमरिया चतरा मुख्य सड़क स्थित देल्हो घाटी में शुक्रवार की रात फ्लाई ऐश लदा हाइवा ने ब्रेक डाउन खड़ी कोयला लदा टेलर को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में फलाई ऐश हाइवा वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर सिमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया। घायल चालक पिंटू यादव टंडवा थाना क्षेत्र के कामता का रहने वाला है। हादसे के बाद सिमरिया चतरा सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। वही वाहनों का परिचालन ठप हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा जाम हटाया और आवागमन शुरू किया। आपको बता दे जिले में हर दिन कहीं ना कहीं कोयला वाहनों से लगातार दुर्घटनाओं हो रही हैं। इस दुर्घटना में चालक व आम लोगो की जाने चली जा रही है। दुर्घटना के बावजूद बाईपास सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं होने से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

