Author: nizam

जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले सात शैक्षणिक संस्थानों के खिलाड़ी छह खेलों में दिखाएंगे दम, दूसरे दिन लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 9 अक्टूबर। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को होगा। इसमें करीम सिटी कॉलेज, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, अल कबीर पॉलिटेक्निक, एक्सएलआरआई जमशेदपुर, एनआईटी जमशेदपुर और आरवीएस के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, फुटसल और वॉलीबॉल के मुकाबले बालक एवं बालिका वर्ग में होंगे। आयोजन का उद्देश्य…

Read More

गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन नाला मरम्मत, सीवरेज लाइन, घाट निर्माण और सड़क का काम पूरा, बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को गोलमुरी क्षेत्र में विधायक निधि से करीब 36 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें माहुलबेड़ा में क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत, केबुल टाउन सिक्योरिटी लाइन में सीवरेज निर्माण, न्यू केबुल टाउन स्थित हनुमान मंदिर के सामने घाट निर्माण, कुआं मैदान के समीप घाट की मरम्मत एवं रंग-रोगन तथा…

Read More

रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा कृभको राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) उत्तर प्रदेश में रबी सीजन से पहले किसानों को करीब 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज उपलब्ध कराएगा। बीज उत्पादक किसानों को एमएसपी के अलावा करीब 200 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। कृभको के उत्तर प्रदेश राज्य प्रबंधक ऋषिपाल सिंह राठौर ने मीडिया कार्यशाला में बताया कि गोरखपुर, औराई, शाहजहांपुर और गजरौला संयंत्रों में बीज प्रसंस्करण के बाद 40 किलो के प्रमाणित बैग किसानों तक पहुंचाए जाते हैं। संस्था चना और मसूर के बीज भी…

Read More

लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी संकट की ओर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा विपक्षी सांसदों के साथ चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। तिवारी ने सवाल किया कि चुनाव आयोग से…

Read More

कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती कांशीराम की विरासत के सामने बसपा की सियासी चुनौती जेपी गुप्ता, राष्ट्र संवाद संवाददाता | लखनऊ। बहुजन राजनीति के प्रमुख शिल्पकार कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर बसपा के सामने उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है। कांशीराम ने दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को संगठित कर सत्ता में भागीदारी का लक्ष्य दिया था। इसी सामाजिक आधार और संगठनात्मक ताकत के बूते बसपा ने उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक प्रभाव बनाया और 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। हालांकि मौजूदा दौर में पार्टी का पारंपरिक सामाजिक आधार पहले जैसी चुनावी…

Read More

15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने गुरुवार को चतरा अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक बासुदेव राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी आवेदक बिलास यादव की शिकायत पर की गई। जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी 60 वर्षीय बिलास यादव ने एसीबी को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि ग्राम बेला स्थित उनकी जमीन से जुड़े वाद संख्या 10/2018 में अनुमंडल दंडाधिकारी, चतरा द्वारा उनके पक्ष में फैसला सुनाया गया था। इस…

Read More

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में भीषण आग, कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 धू-धू कर जले गर्म स्लैग की वजह से आग लगने की आशंका, दमकल की टीम ने आधे घंटे में पाया काबू; प्रोडक्शन पर नहीं पड़ा असर राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 में अचानक आग लग गई। आग लगते ही दोनों बेल्ट धू-धू कर जलने लगे और मौके से काफी दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल…

Read More

कथारा वाशरी का तटबंध टूटने पर सरयू राय सख्त, बोले-सीसीएल पर बोकारो प्रशासन करे कार्रवाई, एनजीटी में दायर हो मुकदमा* राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो/कथारा/जमशेदपुर सीसीएल की कथारा कोल वाशरी का तटबंध टूटने और दूषित पानी के दामोदर नदी में बहने की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरयू राय ने इस मामले में सीसीएल के खिलाफ बोकारो जिला प्रशासन से कार्रवाई करने, राष्ट्रीय हरित अधिकरण में मुकदमा दायर करने तथा बेरमो एसडीओ से आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर सरयू…

Read More

फर्जी लेटर पर सिंघम सीओ का एक्शन, फर्जीवाड़ा करने वाला पर एफआईआर दर्ज, माफियाओं में मचा हड़कंप *उपायुक्त कार्यालय का सोशल मीडिया में वायरल फर्जी लेटर पर प्रशासन सख्त, भू-माफियाओं का कुंडली खंगालने में जुटा प्रशासन* *सिंघम सीओ के एक्शन से भूमि कारोबार से जुड़े लोगों और कथित दागी भूमाफियाओं में हड़कंप मचा, *जाली पेपर बना कर सीसीएल में नौकरी दिलाने नाम पर करोड़ों ठगी करने वाले माफियाओं में भूचाल* शैलेश सिंह चतरा: सोशल मीडिया पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय की भू-अर्जन शाखा के नाम से वायरल हो रहे कथित पत्र को लेकर टंडवा अंचल…

Read More

यूसील बागजाता का 375 मीटर वर्टिकल शाफ्ट 15 साल से अधूरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा देश की परमाणु सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की बागजाता परियोजना* का 375 मीटर वर्टिकल शाफ्ट निर्माण कार्य पिछले *15 वर्षों से अधूरा* पड़ा हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना के अधूरे पड़े रहने से न केवल कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है, बल्कि देश के परमाणु ईंधन उत्पादन लक्ष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। …

Read More