Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन
    झारखंड

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

    nizamBy nizamOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: आम्रपाली कोल परियोजना में सिविल सोसाइटी खलारी एवं सदर अस्पताल के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आम्रपाली महाप्रबंधक संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 123 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर आम्रपाली महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है और इसका कृत्रिम निर्माण संभव नहीं है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शरीर में रक्त बनने और नष्ट होने की प्राकृतिक प्रक्रिया लगातार चलती रहती है, इसलिए रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। शिविर में सीआईएसएफ, होमगार्ड, सीसीएल कर्मियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए आम्रपाली महाप्रबंधक ने उन्हें प्रतीक चिह्न एवं पौधा देकर सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संदेश दिया गया। मौके पर सीसीएल के अनूप भगत, दिवाकर साहू, आलोक रंजन, सचिन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    Related Posts

    किसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    October 13, 2026

    46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान

    October 13, 2026

    स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

    किसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान

    स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

    चर्चित सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, सभी 21 आरोपी बरी

    मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी भी नहीं करूंगा : सरयू राय

    लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में आंदोलन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्त

    सत्ता का दमन, विपक्ष की खामोशी और संघर्षरत युवाओं की हुंकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.