Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    xनई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को फिर हिरासत में ले लिया.जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे.इससे पहले भी सीजेपी के नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था.

    आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है.इसमें भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

    प्रदर्शन की तारीख तय करने के लिए पुलिस से किया आग्रह

    सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को संसद मार्ग थाने पहुंचकर एक आवेदन दिया था.इसमें उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए अपनी सुविधानुसार दिन और समय तय कर उन्हें सूचित किया जाए.दास के मुताबिक, पुलिस ने पहले निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण उनका आवेदन रद्द करने की बात कही थी.इसके बाद उन्होंने नया आवेदन देकर 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख और समय बताने का अनुरोध किया.

    जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया

    आवेदन देने के कुछ समय बाद ही जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया.इस पर सीजेपी के संयोजक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा.

    पहले भी हिरासत में लिए गए थे सीजेपी के नेता

    इससे पहले शनिवार को सीजेपी के सदस्य अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था.तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे.हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें विमान से हिरासत में ले लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन
    Next Article इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, अमेरिका के 2 अर्थशास्त्रियों का नाम, मंदी से निपटने का बनाया था मॉडल

    Related Posts

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Kiemelkedő nyerési lehetőségek a profi sportfogadók számára, a https://bet-matches.com kínálatában rejlenek

    सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया, बना डिजिटल मंच

    पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का दमदार अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    अब जंतर-मंतर पर नहीं हो सकेंगे धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया स्थायी आदेश तय किए 3 नए मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.