Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिश्रा दंपति का जज़्बा, टाटा स्टील हाफ मैराथन में दिखाई ऊर्जा और हौसले की मिसाल
    Breaking News Business Headlines ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मिश्रा दंपति का जज़्बा, टाटा स्टील हाफ मैराथन में दिखाई ऊर्जा और हौसले की मिसाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मिश्रा दंपति का जज़्बा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    **जमशेदपुर।** रविवार को संपन्न 11वें टाटा स्टील हाफ मैराथन में करीब छह हजार प्रतिभागियों के बीच पुलिस इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा और उनकी पत्नी रीता मिश्रा ने अपने उत्साह, ऊर्जा और अदम्य इच्छाशक्ति से सबका ध्यान आकर्षित किया।
    आनंद मिश्रा पिछले कई वर्षों से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और जमशेदपुर में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से हिस्सा लेते रहे हैं। लेकिन इस बार उनके साथ दौड़ के मैदान में कदम रखने वाली उनकी पत्नी रीता मिश्रा के लिए यह पहला अवसर था। अब तक पति का उत्साह बढ़ाने वाली रीता ने इस बार स्वयं दौड़ में शामिल होकर एक नई मिसाल पेश की।
    आनंद मिश्रा ने 21.975 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ दो घंटे 11 मिनट 17 सेकेंड में पूरी की। वहीं रीता मिश्रा ने 10 किलोमीटर की दौड़ एक घंटे 35 मिनट 57 सेकेंड में पूरी कर अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
    विशेषकर रीता मिश्रा के इस साहसिक कदम की सगे-संबंधियों और करीबी मित्रों द्वारा खूब सराहना की जा रही है। उनका मानना है कि उम्र महज एक संख्या है, यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
    वैसे मिश्रा दंपति की इस उपलब्धि के पीछे नियमित अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली की भी अहम भूमिका है। दोनों रोजाना शाम को कदमा-सोनारी लिंक एरिया में दौड़ लगाते नजर आते हैं।
    **मिश्रा दंपति ने साबित कर दिया कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती और हौसलों के आगे उम्र की सीमाएं भी छोटी पड़ जाती हैं। उनका यह जज्बा न केवल हमउम्र लोगों बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश है।**

    आनंद मिश्रा टाटा स्टील हाफ मैराथन फिटनेस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGreen Casino Mobile Sessions: How Quick Players Chase Fast Wins on the Go

    Related Posts

    रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

    November 29, 2026

    परिसीमन की आड़ में सत्ता का गणित? राज्यों के हक, संघीय संतुलन और लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    November 29, 2026

    परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिश्रा दंपति का जज़्बा, टाटा स्टील हाफ मैराथन में दिखाई ऊर्जा और हौसले की मिसाल

    Green Casino Mobile Sessions: How Quick Players Chase Fast Wins on the Go

    Fairgo77 Casino: Quick-Hit Sessions and the Discipline of Small, Frequent Decisions

    Speed AU Casino: Quick Mobile Check-Ins and the Rise of the Micro-Session

    रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

    Playamo Casino: How Short, High-Intensity Sessions Shape the Way Players Approach It

    परिसीमन की आड़ में सत्ता का गणित? राज्यों के हक, संघीय संतुलन और लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश

    क्यों हम स्त्री मन को पढ़ते कम और परखते ज्यादा हैं…….

    JeetCity Casino Login Sessions: How Mobile Players Chase Quick Wins in Short Bursts

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.