Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा
    झारखंड

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    nizamBy nizamOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

     

    सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बल की तैनाती व सुविधाओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन से की चर्चा

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: सीआईएसएफ सीसीएल करगली के उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह ने एनके-पिपरवार और मगध-अम्रपाली इकाइयों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीसीएल प्रबंधन के साथ आगामी चरण में सीआईएसएफ की तैनाती, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और जवानों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मगध-अम्रपाली इकाई के दौरे के दौरान डीआईजी सुमंत सिंह ने सीसीएल मगध के महाप्रबंधक राजीव रंजन से मुलाकात की। बैठक में कोयला क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने, आगामी चरण में बल की तैनाती तथा सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आधारभूत सुविधाओं, वाहनों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान डीआईजी ने सीसीएल प्रबंधन से सीआईएसएफ को जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित आवश्यकताओं को जल्द पूरा करने की आवश्यकता जताई, ताकि कोयला क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके और जवानों को बेहतर कार्य परिस्थितियां मिल सकें। वहीं, एनके-पिपरवार पहुंचने पर डीआईजी सुमंत सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने सीआईएसएफ की सी-कंपनी परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने इकाई के बैरक, सीसीएल रेलवे साइडिंग और खदान क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

    दौरे के दौरान एनके-पिपरवार के एरिया कमांडर अमित कुमार, उप कमांडेंट दिनेश कुमार और मगध-अम्रपाली इकाई के सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।
    Next Article चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    टंडवा ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को दी आर्थिक सहायता

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    टंडवा ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को दी आर्थिक सहायता

    शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे का कथित वीडियो वायरल, पुलिस की तलाश जारी

    जनसमस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधि और प्रशासन का समन्वय जरूरी: मुख्यमंत्री

    गोविंद विद्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

    यूसीआईएल के 7 हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.