Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक
    झारखंड

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    nizamBy nizamOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक*

     

    *ढाक कलाकारों को नये वस्त्र और व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए ग्लूकोन-डी की व्यवस्था, समिति ने जताया आभार*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार की ओर से जमशेदपुर दुर्गा पूजा सेंट्रल कमेटी के साउथ जोन ‘बी’ के अंतर्गत आने वाली 32 दुर्गा पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट उपलब्ध करायी जा रही है। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने अथवा छोटी-मोटी आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। विधायक की ओर से शुरू की गयी इस पहल को लेकर पूजा समितियों ने प्रसन्नता जतायी है।

     

    *पूजा मंडपों तक पहुंच रही फर्स्ट एड किट*

     

    विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि मनोज नाहा तथा साउथ जोन कमेटी के सदस्य अलग-अलग पूजा मंडपों में पहुंचकर आयोजकों को मेडिकल फर्स्ट एड किट सौंप रहे हैं। इसके साथ ही पारंपरिक ढाक बजाने वाले कलाकारों (ढाकियों) को नये वस्त्र भेंट किये जा रहे हैं। वहीं, व्रत एवं उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं को डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता के उद्देश्य से ग्लूकोन-डी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पूजा समितियों ने कहा कि भीड़भाड़ वाले पूजा आयोजनों में इस तरह की छोटी लेकिन उपयोगी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित होती हैं।

     

    *पूजा के उल्लास के बीच लोगों की सुविधा और सुरक्षा भी जरूरी : संजीव सरदार*

     

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग का भी पर्व है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचते हैं, इसलिए आयोजनों में उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि पूजा समितियों को जहां तक संभव हो सहयोग मिले। आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहे, व्रतधारी श्रद्धालुओं का ध्यान रखा जाए और हमारी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत रखने वाले ढाक कलाकारों को भी सम्मान मिले।” उन्होंने सभी पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

     

    *साउथ जोन ‘बी’ ने विधायक के प्रति जताया आभार*

     

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा सेंट्रल कमेटी, साउथ जोन ‘बी’ ने इस पहल के लिए विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया है। कमेटी की ओर से कहा गया कि पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और ढाक कलाकारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया यह सहयोग पूजा आयोजन को अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायक होगा। कमेटी ने विधायक के प्रतिनिधि मनोज नाहा तथा इस पहल को पूजा मंडपों तक पहुंचाने में जुटे साउथ जोन ‘बी’ के सभी सदस्यों के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली
    Next Article बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    Related Posts

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    October 17, 2026

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    October 17, 2026

    कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान

    मां कालरात्रि की पूजा के साथ दुर्गोत्सव चरम पर, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु।

    *सेवा मुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर से कार्य ले रहा शिक्षा विभाग*

    जयनगर मनोकामना दुर्गा मंदिर में सायंकालीन महा आरती में उमर रही श्रद्धालुओं की भीड़।

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.