Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    मोदी से माफी की मांग पर अड़ी भाजपा, दिल्ली से रांची तक प्रदर्शन; कांग्रेस बोली- खरगे का निशाना आरएसएस पर था

    एजेंसी
    नई दिल्ली/रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर सोमवार को देशभर में सियासी घमासान छिड़ा रहा। भाजपा ने दिल्ली, पटना, रांची समेत कई शहरों में प्रदर्शन कर खरगे और कांग्रेस से माफी की मांग की। वहीं, कांग्रेस ने सफाई दी कि टिप्पणी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक संदर्भ में थी और उसका आशय आरएसएस से था।
    खरगे ने रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कहा था, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इसके बाद भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।

    *दिल्ली से रांची तक प्रदर्शन*

    दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे के आवास के पास प्रदर्शन किया। बिहार में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में पटना में जन आक्रोश मार्च निकाला गया और खरगे का पुतला फूंका गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

    रांची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला। रांची विश्वविद्यालय के पास बैरिकेडिंग पर रोके जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी, धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे भी दिखाए। पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रित रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

    *कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव*
    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि खरगे की टिप्पणी का आशय आरएसएस से था, जिसे उन्होंने भाजपा की वैचारिक जनक बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी खरगे का बचाव किया तथा टिप्पणी को व्यक्तिगत अपमान के रूप में पेश किए जाने पर सवाल उठाए।
    उधर, भाजपा नेताओं ने बयान को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए माफी की मांग दोहराई। इस बीच राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा होने पर 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा। बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव तेज हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता
    Next Article Kingmaker Casino: A Deep Dive into Features and Player Experience

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.