गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 मैट्रिक बैच के विद्यार्थियों ने विद्यालय से पास होने के 35 वर्ष पूरे होने पर भालुबासा स्थित चित्रगुप्त विकास भवन में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें देश-विदेश में कार्यरत 40 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने परिवार सहित भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक गगन बिहारी स्वाई, वर्तमान प्रधानाध्यापक अवनी कुमार दत्ता सहित अन्य शिक्षकों को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने पुराने विद्यार्थियों से मिलकर प्रसन्नता जताई और पुरानी यादें साझा कीं।

