तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
जिला पदाधिकारी बेगूसराय रिची पांडेय एवं श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के निर्देश के आलोक में सोमवार को तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुश्री झुमा भंडारी के नेतृत्व में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर बरौनी दो पंचायत में एस.के. इंटरप्राइजेज मोमबत्ती फैक्ट्री में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक नाबालिग बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
नियोजक के विरुद्ध श्रम प्रावधानों एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विमुक्ति के पश्चात बालक को पुनर्वास एवं कल्याण हेतु जिला बाल कल्याण समिति , पोखड़िया, बेगूसराय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्काल सहायता के रूप में पदाधिकारी द्वारा बालक को 3,000 रू की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। धावादल टीम में शामिल थे।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तेघड़ा – सुश्री झुमा भंडारी,
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, नावकोठी – सुश्री मेघा वर्मा,
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बरौनी – हिमांशु शेखर,
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, खोदावंदपुर – जयकिशन,
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोगी वैशाली समाज कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि राजमणि रंजन एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

