Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा ने रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को रांची विश्वविद्यालय के समीप प्रशासन की बैरिकेडिंग पर रोक दिया गया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और जमकर नारेबाजी हुई।
    प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ नारे लगाते रहे। कुछ कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के जवान तैनात रहे। प्रशासन की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और प्रदर्शन समाप्त करा दिया गया।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर आंदोलन रोकने के लिए गुंडागर्दी का सहारा लेने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खड़गे के बयान की निंदा की, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
    वहीं, कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे सहित अन्य नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने और लगातार विरोध प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में भाजपा की ओर से आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश और रविंद्र राय सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से आलोक दुबे, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश सिन्हा और सोनाल शांति सहित अन्य नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी दोनों दलों के बीच राजनीतिक तनाव बरकरार रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित
    Next Article खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.