Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग पर बड़ा कदम: विधायक सरयू राय के धरने में मारवाड़ी सम्मेलन की पूर्ण भागीदारी”
    Breaking News Business Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग पर बड़ा कदम: विधायक सरयू राय के धरने में मारवाड़ी सम्मेलन की पूर्ण भागीदारी”

    News DeskBy News DeskApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग पर बड़ा कदम: विधायक सरयू राय के धरने में मारवाड़ी सम्मेलन की पूर्ण भागीदारी”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टाटानगर रेलवे स्टेशन एवं इससे जुड़े रेल मार्गों पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी, अव्यवस्थित संचालन तथा यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस जनआंदोलन का नेतृत्व जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरयू राय करेंगे।

    पिछले लंबे समय से टाटानगर जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन पर ट्रेनों का घंटों विलंब से चलना, प्लेटफॉर्म प्रबंधन की कमी, समय-सारणी का पालन न होना एवं यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    माननीय विधायक श्री सरयू राय ने इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी रेलवे प्रशासन एवं संबंधित मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब टाटानगर स्टेशन की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और यात्रियों के अधिकारों की रक्षा हेतु जनआंदोलन आवश्यक है।

    इस धरना-प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की टीम भी सक्रिय सहभागिता करेगी। सम्मेलन द्वारा इस अवसर पर टाटानगर से जयपुर के लिए एक सीधी ट्रेन प्रारंभ करने की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों, यात्रियों एवं मारवाड़ी समाज को सीधा लाभ प्राप्त हो सके।

    मारवाड़ी समाज, जो सदैव व्यापार, सेवा एवं सामाजिक दायित्वों में अग्रणी रहा है, इस जनहित के मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेगा।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल एवं महासचिव श्री प्रदीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला एवं युवा विंग तथा समस्त समाज से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनआवाज को सशक्त बनाएं।

    यह धरना-प्रदर्शन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यात्रियों के अधिकार, सम्मान एवं बेहतर रेल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article कोरियन ड्रामा से भारतीय सीरियल तक: मनोरंजन पर पुनर्विचार | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.