Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची, 23 मार्च झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की।

    झामुमो क्षेत्रीय पार्टी की छवि को मिटाकर एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में उभरना चाहता है। पार्टी का उद्देश्य चाय बागानों में काम करने वाली जनजाति के लगभग 70 लाख लोगों को अपने पक्ष में करना है, जिनमें से कई लोगों की जड़ें झारखंड से जुड़ी हुई हैं।

    झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, पार्टी ने असम की 126-सदस्यीय विधानसभा के चुनावों के लिए 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

    पांडे ने कहा कि पार्टी ने मजबत से प्रीति रेखा बारिया, बिस्वनाथ से तेहारू गौड़, खुमताई से अमित नाग, चबुआ से भुबेन मुरारी, गोसाईंगांव से फेड्रिक्सन हसदा, सोनारी से बलदेव तेली, डिगबोई से भरत नायक और भेरगांव से प्रभात दास पनिका सहित अन्य को मैदान में उतारा है।

    झामुमो असम में आदिवासियों की बड़ी आबादी पर नजर बनाए हुए है, जिसमें चाय बागानों में काम करने वाले बड़ी संख्या में वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी जड़ें झारखंड के छोटानागपुर क्षेत्र से जुड़ी हैं। यह स्थिति पार्टी के विस्तार के लिए सहायक सिद्ध होती है।

    झामुमो का मानना ​​है कि इन समुदायों की सामाजिक और आर्थिक चिंताएं हैं, जिनका ‘‘पर्याप्त रूप से समाधान नहीं किया गया है’’ और वे मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेंगड़पाहिड़ी में धूमधाम से मनाया गया मां शीतला माता पूजा, समाजसेवी कुणाल महतो हुए शामिल
    Next Article रिश्वत का खेल बेनकाब, सरायकेला में ACB की डबल रेड से मचा हड़कंप, लिपिक और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    June 10, 2026

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    June 10, 2026

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.