Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो मेयर चुनाव विवाद: आरोप-प्रत्यारोप के बीच सियासत गरम, मेयर कैपर सलाहकार संजय ठाकुर ने आरोपों को बताया निराधार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो मेयर चुनाव विवाद: आरोप-प्रत्यारोप के बीच सियासत गरम, मेयर कैपर सलाहकार संजय ठाकुर ने आरोपों को बताया निराधार

    News DeskBy News DeskApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो मेयर चुनाव विवाद: आरोप-प्रत्यारोप के बीच सियासत गरम, मेयर कैपर सलाहकार संजय ठाकुर ने आरोपों को बताया निराधार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। एक ओर जहां पूर्व प्रत्याशी संध्या सिंह ने चुनाव परिणाम को अदालत में चुनौती दी है, वहीं दूसरी ओर मेयर सुधा गुप्ता के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और भ्रामक करार दिया है।

     मानगो नगर निगम चुनाव पर आरोप बेबुनियाद: संजय ठाकुर

    प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि मेयर सुधा गुप्ता ने चुनाव पूरी पारदर्शिता और वैधानिक प्रक्रिया के तहत लड़ा है। नामांकन से जुड़े सभी दस्तावेज नियमों के अनुसार जांच के बाद ही स्वीकार किए गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और निवास से जुड़े मुद्दे पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिनमें किसी प्रकार की अनियमितता का आरोप तथ्यहीन है।
    उन्होंने यह भी कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। बिना प्रमाण के आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। साथ ही चेतावनी दी गई कि मानहानिकारक आरोपों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

     

    इधर, संध्या सिंह द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि निर्वाचित प्रत्याशी ने नामांकन के दौरान गलत जानकारी दी और मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई। याचिका में चुनाव परिणाम को रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

    हालांकि मेयर पक्ष का कहना है कि यह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित आरोप हैं। सुधा गुप्ता लगातार मानगो क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय रही हैं, जिससे जनता का भरोसा उनके साथ है।

    अब इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय को करना है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट है कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी का विस्तार 105 पदाधिकारी बनाए गए 
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.