
अमरप्रीत सिंह काले ने निर्भय सिंह को दी अंतिम विदाई। भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने निर्भय सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की हैं।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रखर प्रवक्ता एवं बड़े भाई अभय सिंह के प्रिय अनुज निर्भय सिंह के आकस्मिक एवं असामयिक निधन से भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद समाचार को अत्यंत हृदयविदारक, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला बताते हुए कहा कि निर्भय सिंह का असमय चले जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
अमरप्रीत सिंह काले ने निर्भय सिंह को दी अंतिम विदाई
उनके काशीडीह स्थित आवास पर अमरप्रीत सिंह काले ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके पश्चात मुक्तिधाम पहुंचकर दिवंगत निर्भय सिंह को अंतिम प्रणाम अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर काले ने कहा कि किसी अपने का इस तरह अचानक बिछड़ जाना शब्दों से परे पीड़ा है। विशेषकर बड़े भाई अभय सिंह एवं पूरे परिवार पर आई इस असहनीय विपत्ति की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है। दुःख की इस घड़ी में संवेदना के शब्द भी बहुत छोटे प्रतीत होते हैं। मेरी पूरी सहानुभूति और संवेदनाएं अभय सिंह एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं।
दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना
उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी के चरणों में मेरी अरदास है कि दिवंगत निर्भय सिंह की आत्मा को अपने पावन चरणों में स्थान प्रदान करें। महादेव उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
निर्भय सिंह का व्यक्तित्व अत्यंत मिलनसार और सौम्य था। वे सामाजिक कार्यों में भी हमेशा बढ़-चढ़कर रुचि लेते थे। उनके निधन से जमशेदपुर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है।
जमशेदपुर के स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि निर्भय सिंह जैसे युवा नेता का इस तरह जाना क्षेत्र के लिए एक बड़ा रिक्त स्थान छोड़ गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही काशीडीह स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी।
इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार अभय सिंह के साथ मजबूती से खड़ा है। अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हम सब इस दुःख की घड़ी में एक परिवार की तरह हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस कठिन समय में परिवार को संभालने की शक्ति दें।
शोक प्रकट करने वालों में पार्टी के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान भारी संख्या में लोग मुक्तिधाम में उपस्थित रहे और दिवंगत को नमन किया।

