टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए तीन पदों—एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव और एक कमेटी मेंबर—के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चुनाव संबंधी सूचना 10 अप्रैल को जारी की गई, जबकि 11 अप्रैल को चुनाव नियमावली, क्षेत्र और वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई। 13 अप्रैल को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा तथा नामांकन फॉर्म का वितरण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
14 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा होंगे और उसी दिन जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 15 अप्रैल को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
16 अप्रैल को मतदान पत्र के नमूने का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 17 अप्रैल को मतदान, मतगणना और नव निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की जाएगी।

