झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची, 17 अप्रैल 2026: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई आईपीएस और अन्य पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जगहों पर भेजा गया है, जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक स्तर से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक तक कुल 40 से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें निगरानी, मानवाधिकार, विशेष शाखा, रेल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों के पदों पर बदलाव शामिल है।



सरकार ने प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है।
इस व्यापक तबादले को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/जमशेदपुर, 17 अप्रैल 2026: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई आईपीएस और अन्य पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के पदस्थापन में व्यापक बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जगहों पर भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक स्तर से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक तक 40 से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें निगरानी, मानवाधिकार, विशेष शाखा, रेल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों के पदों पर बदलाव शामिल है।
सरकार ने प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, जमशेदपुर पुलिस प्रशासन में भी अहम बदलाव किया गया है। अधिसूचना के अनुसार श्री शुभम कुमार खंडेलवाल को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, जमशेदपुर बनाया गया है, जबकि श्री ललित मीणा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, नगर, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इस व्यापक तबादले को राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

