*एक नवंबर को पोटका में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर*l
*जहातू स्कूल और माता जी आश्रम हाता में होगा आयोजन, आयोजकों ने की रक्तदान की अपील*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
रक्त की जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से एक नवंबर को पोटका क्षेत्र में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मरांग बुरु सोसायटी, जहातू की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जहातू में वार्षिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक का सहयोग रहेगा।
वहीं, श्री श्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान स्थित माता जी आश्रम, हाता में भी इसी दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने लोगों से शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

