
बुनिया, 11 नवंबर (एपी) कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 11 हजार से अधिक हो गए हैं। यह इस प्रकोप की गंभीरता को दर्शाता है, जो लगातार फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 11,042 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5,387 लोगों की मौत हुई है। यह देश में इबोला का अब तक का सबसे घातक प्रकोप है और संक्रमण के करीब आधे मामलों में मरीजों की मौत हुई है।
मई के मध्य में इस प्रकोप की घोषणा के बाद से कांगो के अधिकारी इसे नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें टकराव और स्वास्थ्य व्यवस्था का संकट शामिल हैं।
इस प्रकोप के लिए जिम्मेदार बुंदिबुग्यो वायरस का अब तक कोई ज्ञात टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है। यह देश के 26 में से आठ प्रांतों में फैल चुका है।

